भारत 220 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को किया पार, कोरोना के खिलाफ मुहिम में भारत का एक नया कीर्तिमान….

भारत 220 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को किया पार, कोरोना के खिलाफ मुहिम में भारत का एक नया कीर्तिमान….

16 जनवरी 2021 को देश भर में शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन अभियान ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज के आंकड़े को छू लिया है।

सुरक्षित और स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं हम….

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है। देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत’ बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

इस दिन हुई थी टीकाकरण की शुरुआत

भारत में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। टीकाकरण अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था।