AAP के मेनिफेस्टो में 28 बड़े वादे, केजरीवाल ने दे दी यह बड़ी चुनौती, जिससे BJP के पसीने छूट रहे..

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में यूं तो आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, लेकिन मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने सामने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस ने पहले हीं अपनी चुनावी घोषणापत्र जारी कर दी है।

इसके साथ हीं अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को खुला चैलेंज भी दे दी। उन्होंने कहा कि कल दोपहर एक बजे तक बीजेपी अपना सीएम का चेहरा फाइनल करे, जिससे वो बहस करने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुनावी घोषणापत्र जारी किया है।

पढ़िये आम आदमी पार्टी के द्वारा घोषणापत्र में किये गये वादे…

1) दिल्ली जन लोकपाल बिल
2) दिल्ली स्वराज बिल
3) राशन की डोर स्टेप डिलीवरी
4)10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा
5) देशभक्ति पाठ्यक्रम
6) युवाओं के लिए स्पॉकन इंग्लिश को बढ़ावा
7) मेट्रो नेटवर्क बढ़ाने की बात
8) यमुना रिवर साइड विकास
9) वर्ल्ड क्लास सड़के
10) नए सफाइ कर्मचारियों की नियुक्ति
11) सफाई कर्मचारी की मृत्यु पर 1 करोड़ का मुआवजा
12) रेड़राज खत्म करने की बात
13) सीलिंग से सुरक्षा
14) बाज़ार ओर उद्योगिक क्षेत्रों का विकास
15) सर्किल रेट का युक्तिकरण
16) पुराने वैट मामला की एमनेस्टी सकीम
17) दिल्ली में 24× 7 बाज़ार
18) अर्थव्यवस्था में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाएंगे
19) पुनर्वास कॉलोनियों के लिए मालिकाना हक
20) अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमतिकरण
21) ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए मानदंड सरल
22) भोजपुरी के लिए मान्यता
23) 84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों के लिए न्याय
24) संविदा कर्मचारियों को नियमित करना
25) किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन
26) फसल नुकसान पर किसानों को 50 हज़ार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा जारी
27) रेहड़ी पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण
28) दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो हमने वादे किए हैं उसके लिए दिल्ली की जनता और केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। हमने हर किसी से बात करने के बाद इसे तैयार किया है, जिसमें सभी की मांगों को रखा गया है।