प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यहां पर मुझे दोहरी खुशी मिल रही है क्योंकि मैं एक तो प्रधानमंत्री हूं और इसके साथ ही यूपी के वाराणसी से सांसद भी हूं. उत्तर प्रदेश आने वाले समय में डिफेंस सेक्टर के सबसे बड़े हब के रूप में विकसित होने वाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर से आए हुए व्यापारियों से कहा कि भारत आज डिफेंस और स्पेस दोनों जगह मजबूत हुआ है.उन्होंने कहा कि इस बार का एक्सपो भारत का सबसे बड़ा एक्सपो है, जो कि ऐतिहासिक है. इस बार 1000 से ज्यादा डिफेंस मैन्युफैक्चर इसका हिस्सा बनी हैं, अनेक देशों के मंत्री और व्यापारी हमारे बीच हैं. इसके जरिए भारत के युवाओं को मेक इन इंडिया में योगदान करने का अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे.
पड़ोसी को भी सुरक्षित करने की जिम्मेदारी
पड़ोसी देशों को लेकर पीएम ने कहा कि हम ऐसे क्षेत्र में हैं जहां पर अपने साथ-साथ पड़ोसी को भी सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है. भारत ने हमेशा विश्वशांति का संदेश दिया है, हमने किसी पर हमला नहीं किया है. दो विश्वयुद्ध में हमारे हजारों जवान शहीद हुए लेकिन वो लड़ाई हमारे लिए नहीं थी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया में 21वीं सदी की अगुवाई कर रहा है. इससे भारत की विशाल, व्यापकता और विविधता का जीता जागता सबूत है. सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में भारत बड़ी भूमिका के साथ आगे बढ़ रहा है, इससे भारत का विश्वास बढ़ेगा
दुनिया की दूसरी बड़ी आबादी,
दुनिया की दूसरी बड़ी सेना और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र,
कब तक सिर्फ और सिर्फ Import के भरोसे रह सकता था: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) February 5, 2020
देश में बन रहे दो डिफेंस कॉरिडोर
प्रधानमंत्री ने कहा आज भारत में दो बड़े डिफेंस कॉरिडोर बन रहे हैं, पहला तमिलनाडु में और दूसरा उत्तर प्रदेश में हो रहा है. अब तक यूपी डिफेंस कॉरिडोर के लिए 3000 करोड़ से अधिक की योजना हो चुकी है, लखनऊ के साथ-साथ अलीगढ़, आगरा, झांसी समेत अन्य शहरों में काम हो रहा है.
भारत आज से नहीं बल्कि हमेशा से विश्व शांति का भरोसेमंद पार्टनर रहा है।दो World Wars में हमारा डायरेक्ट स्टेक ना होते हुए भी भारत के लाखों जवान शहीद हुए। आज दुनियाभर में 6 हज़ार से ज्यादा भारतीय सैनिक UN Peace-keeping Forces का हिस्सा हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 5, 2020
















You must be logged in to post a comment.