पटना सफाईकर्मी हड़ताल UPDATE : कर्मचारियों के साथ वार्ता सफल, जल्द खत्म होगा हड़ताल-मेयर

पटना में सफाईकर्मियों के हड़ताल से स्थिति काफी असमान्य हो गयी है। हर चौक चौराहे, और सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं चार दिनों तक सफाईकर्मियों को भड़काने के बाद मेयर सीता साहू और उनके पक्ष के वार्ड पार्षदों ने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। सरकार की ओर से लगातार हड़ताल समाप्त करने की अपील के बावजूद मेयर कर्मियों और कर्मचारी नेताओं को आंदोलन के लिए उकसाती रहीं। इस दौरान शहर की स्थिति नारकीय हो गई। अब मेयर ने कहा है कि कर्मचारियों के साथ वार्ता सफल रही है। कर्मचारियों ने भी सकारात्मक रुख अपनाया है।

हाईकोर्ट जाएंगे-मेयर

मेयर ने कहा कि कर्मचारियों की मांग के आधार पर 5 फरवरी को निगम बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है। हम लोगों ने कर्मचारियों की सेवा को बरकरार रखने के लिए हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया है। सोमवार तक कागज तैयार कराकर निगम प्रशासन इस दिशा में आगे बढ़ेगा। हमने कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त कर आम लोगों के हित में शहर की सफाई व्यवस्था में अपना योगदान देने की अपील की है।