PM मोदी ने मन की बात में क्यों कहा ‘जो फिट होगा, वही हिट होगा’ जानिए…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 62वें संस्करण के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने माउंट एकोनगोवा को फतह करने वाली काम्या को बधाई देते हुए कहा कि काम्या की उपलब्धि लोगों को फिट रहने के लिए भी प्रेरित करती है। काम्या की उपलब्धि लोगों को फिट रहने के लिए भी प्रेरित करती है। जो फिट होगा, वही हिट होगा। काम्या को उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी दी।

आइये जानते हैं मन की बात की प्रमुख बातें…

बिहार के पूर्णिया की कहानी देश के लोगों को प्रेरणा से भर देने वाली है। विषम परिस्थितियों में पूर्णिया की कुछ महिलाओं ने एक अलग रास्ता चुना। पहले इस इलाके की महिलाएं, शहतूत या मलबरी के पेड़ पर रेशम के कीड़ों से कोकून तैयार करती थीं। जिसका उन्हें बहुत मामूली दाम मिलता था।

105 साल की भागीरथी अम्मा की कहानी सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। केरल के कोल्लम की रहने वाली भागीरथी अम्मा ने 105 साल की उम्र में उन्होंने स्कूल शुरू किया और उन्होंने लेवल 4 की परीक्षा दी। उन्होंने परीक्षा में 75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। भागीरथी अम्मा जैसे लोग इस देश की ताकत है।

युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए ’युविका’ कार्यक्रम को इसरो ने लॉन्च किया। युविका का मतलब है युवा विज्ञानी कार्यक्रम। यह कार्यक्रम हमारे जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के विजन के अनुरूप है।

कुछ दिनों पहले, मैंने दिल्ली के हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परम्पराओं, खानपान और जज्बातों की विविधताओं के दर्शन किए

दुनिया को भारत से जो उम्मीदें हैं, उसे वह पूरी करेगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से जल संरक्षण के लिए प्रयास करने को भी कहा था। उन्होंने दूसरों को प्रेरित करने के लिए हैशटैग जलशक्ति4इंडिया के साथ चित्रों और वीडियो के माध्यम से अपने प्रयासों की कहानियों को साझा करने का भी अनुरोध किया था।

पीएम मोदी ने हिंसा के जरिये समस्या का समाधान खोजने वाले लोगों से मुख्यधारा में आने का भी आग्रह किया था और कहा था कि किसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत एकमात्र रास्ता है। ये नजारा अदभुत होगा।