बिहार बजट LIVE : नीतीश सरकार ने खोला पिटारा, जानिए किस मद में कितने खर्च होंगे

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बिहार विधानसभा में बजट पेश किया गया। बिहार के उपमुख्यंत्री और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने बजट पेश किया। मंगलवार को सदन में वित्त मंत्री ने कई अहम क्षेत्र और योजनाओं के लिए बजट का ऐलान किया।

जानिए बजट की बड़ी बातें…..

2 लाख 11 हज़ार 761 करोड़ बजट का आकार
31 मार्च तक हर घर नल जल योजना पूरी होगी
1 लाख 36 हजार किसानों को सस्ती बिजली
8074 चेक डैम बनाए जाएंगे
स्वास्थ्य पर 1937 करोड़ रुपये होंगे खर्च
2020-21 में शिक्षा पर 35 हजार करोड़ खर्च
ये देश का पहला ग्रीन बजट है
स्वास्थ्य पर 1937 करोड़ रुपये होंगे खर्च
12 जिलों में जैविक खेती की योजना