गांधी मैदान की ओर कूच किया पूर्णियां के जितेन्द्र यादव का काफिला, कहा बिहार में ‘फिर एक बार नीतीश कुमार’

राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस मौके पर पूरे बिहार से जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि कार्यकर्ताओं का हुजूम 29 फरवरी रात से ही पटना में उमड़ना शुरू हो गया था। इन कार्यकर्ताओं को जेडीयू के मंत्रियों और नेताओं के आवास तथा होटलों में रहने का खाने की व्यवस्था की गई है।

NDA जीतेगा 200 से अधिक सीटें

इस कड़ी में पूर्णिया से भी काफी बड़ी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ताओं का काफिला गांधी मैदान को कूच किया । इस काफिले का नेतृत्व पूर्णिया के नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव कर रहे हैं। जितेन्द्र यादव ने कहा कि आज उनके और उनके समर्थकों के लिए काफी खुशी का दिन है। खुशी इस मायने में कि गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जीत का मंत्र दिया जाएगा। जिससे एनडीए के 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा सफल हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन भी है। इस मौके पर अपने समर्थकों के साथ मिलकर उन्हें खास तोहफा देना चाहते हैं।

5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ की उम्मीद

जितेन्द्र यादव ने बताया कि वैसे तो प्रदेशभर से कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंच रहे हैं, लेकिन पूर्णियां क्षेत्र से सबसे अधिक संख्या में कार्यकर्ता आये हैं। जिनके खाने पीने का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जितेन्द्र यादव ने दावा किया कि इस सम्मेलन में करीब 5 लाख से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं। जो मुख्यमंत्री नीतीश के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद करने का इंतजार कर रहे हैं।