दिल्ली हिंसा : फायरिंग करने वाला शख्स ‘शाहरूख’ गिरफ्तार, UP के बरेली में छिपा बैठा था शख्स

दिल्ली हिंसा के दौरान सरेआम फायरिंग करने और पुलिस जवान पर फायरिंग करने वाला शख्स शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरूख को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शाहरूख से पूछताछ जारी है।

24 फरबरी को जाफराबाद में की थी फायरिंग

आपको बता दें कि जिस समय दिल्ली हिंसा की आग में जल रही थी, उस वक्त शाहरूख ने सरेआम गोलियां चलाई थी। दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था। फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था, जिसकी पहचान शाहरुख के रूप में हुई थी।