दिल्ली सरकार की तर्ज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चल दिये हैं। आज विश्व महिला दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सौगात दी है।
महिलाएं रविवार को सिटी बस सेवा में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लड़कियों और महिलाओं को सिटी सर्विस की बसों में कोई किराया नहीं लगेगा।
परिवहन विभाग ने दी जानकारी
इस संबंध में परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार को महिलाओं को पटना में सिटी बस सेवा में कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। बता दें कि बिहार राज्य परिवहन की ओर से सिटी बस सेवा सिर्फ पटना में ही है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दे रही है। इसी के तहत महिला सम्मान को लेकर बिहार सरकार ने पहल की और इस खास दिन पर महिलाओं को बस की फ्री सेवा देने का निर्णय लिया
You must be logged in to post a comment.