LIVE कोरोना का कहर : अब नोएडा से सामने आया +ve केस, निगरानी में कंपनी के 700 कर्मचारी

दिल्ली से सटे नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला कर्मीं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। नोएडा के सीएमओ ने इस बात की पुष्टि की है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 76 हो गई है।

शुक्रवार को नोएडा के सीएमओ ने जानकारी दी कि नोएडा की एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले व्यक्ति में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण मिले हैं। ये व्यक्ति फ्रांस और चीन से वापस आया था और दिल्ली का रहने वाला है। इस कंपनी के 700 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। दिल्ली के रहने वाले पीड़ित का इलाज राजधानी में जारी है।

LIVE UPDATE :

कर्नाटक में कारोना से पहली मौत, मरीजों का आंकड़ा 75 पहुंचा

दुनिया के 100 से अधिक देशों में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस के मामले भारत में भी लगातार बढ़ रहे हैं। इन मामलों के बीच कर्नाटक में कोरोना से पहली मौत हो गयी। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के भीतर देश से 15 मरीज सामने आ चुके हैं और यह आंकड़ा 75 तक पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो गुरूवार को 24 घंटे में पूरी दुनिया में 321 लोगों की मौत हो गयी।