लॉकडाउन बिहार : राज्यवासियों के लिए CM नीतीश का बड़ा ऐलान, मुफ्त और अग्रिम तौर पर मिलेंगी कई सेवाएं

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बिहार को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों के लिए सहायता पैकेज की घोषणा की है।

1. सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक माह का राशन मुफ्त में दिया जायेगा।
2. सभी प्रकार के पेंशनधारियों (मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन,
वृद्धावस्था पेंशन) को अगले तीन माह की पेंशन अग्रिम तौर पर तत्काल दी जायेगी। यह राशि
उनके खाते में सीधे अंतरित की जायेगी।
3. लॉकडाउन क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित
सभी राषन कार्डधारी परिवारों को एक हजार रूपये प्रति परिवार दिया जायेगा। यह राशि
डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की जायेगी।
4. वर्ग 1 से 12 के सभी छात्र/छात्राओं को देय छात्रवृति 31 मार्च 2020 तक उनके खाते में
दे दी जायेगी।
5. सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि लॉकडाउन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी सलाह का अनुपालन करें। आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।

सोमवार को 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की गंभीर स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पाण्डेय, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा तथा मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।