किसानों के लिए बड़ी खबर, रबी फसलों की कटाई में नहीं होगी कोई दिक्कत, दुकाने खोलने की भी छूट

कोविड-19 महामारी के चलते देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसकी वजह से देश के अन्नदाताओं को उनके खेतों में लगे फसलों की चिंता है। ऐसे में सरकार ने बड़ा फैसला किया है। लॉकडाउन का किसानों और फसलों पर बुरा प्रभाव न पड़े इसके लिए कृषि यंत्रों के आपूर्तिकर्ताओं और बिक्रेताओं को दुकानें खोलने की छूट दी गयी है। कृषि विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि लॉकडाउन के चलते किसानों को उनके जरूरत के कृषि यंत्र और संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं। ससमय रबी फसल की कटाई नहीं हो पायी तो किसान लॉकडाउन के कुप्रभाव का शिकार हो जाएंगे। इसके लिए कृषि संबंधित यंत्रों की दुकानें खोलने की छूट दी जाती है।

आपको बता दें कि अभी रबी फसल की कटाई का मौसम है। किसानों के सारे फसल खेतों में लगे हैं। दूसरे राज्यों से हार्वेस्टर नहीं आ सकता है। लेकिन लॉकडाउन के चलते किसान कुछ भी कर पाने में असमर्थ हैं। इसे लेकर सरकार का यह बड़ा फैसला है।