महाराष्ट्र के पालघर में सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, 2 की मौत

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है महाराष्ट्र से जहां सैनिटाइजर और हैंडवाश बनाने वाली कारखाना में धमाका हुआ है। यह हादसा राज्य के पालघर के एक फैक्ट्री में दोपहर के करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं एक घायल बताये जा रहे हैं। बताया जाता है कि यह हादसा तब हुआ जब कंपनी में 66 कर्मचारी काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद हीं साफ हो पायेगा कि यह हादसा किस वजह से हुई।
ताजातरीन अपडेट्स के लिए आप शिफ्ट इंडिया के साथ बने रहें।