पंचतत्व में विलिन हुए ऋषि कपूर, अंत्येष्टी में ये रहे मौजूद

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर गुरूवार को पंचतत्व में विलिन हो गये। मरीन लाइंस के चंदनवाडी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचा था। जिसके बाद श्मशान घाट पर महज आधे घंटे के अंदर हीं विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कैंसर से पीड़ित से कपूर

2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया।

अंतिम संस्कार में ये रहे शामिल

अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी गई थी।