BIG BREAKING: आरा के कोइलवर पुल से टकरा कर ट्रक पर बैठे दो मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

बिहार के आरा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां कोइलवर पुल से टकराकर दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रुप से जख्मी हुए है। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और जख्मी मजदूर झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले बताए गए है।

बनारस से झारखंड जा रहे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि अनाज लदे ट्रक पर बैठकर ये प्रवासी मजदूर यूपी के बनारस से अपने घर झारखंड के गोड्डा जिला जा रहे थे कि कोईलवर पुल पर ट्रक के प्रवेश करने के दौरान ये चारो पुल पर लगे लोहे के बैरेक्रेंडिग से टकरा गए। इस घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायल दोनों मजदूरों को अनान-फानन में आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।