देश में आज से 15 रूट पर चलेंगी 30 ट्रेने, पहले दिन 54 हजार यात्रियों को मिला रिजर्वेशन, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा स्टेशन

देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से बंद ट्रेन 51 दिन बाद मंगलवार से पैसेंजर ट्रेन आज से फिर दौड़ेंगी। लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से यह ट्रेनें बंद थीं। रेलवे ने अब दिल्ली से 15 रूटों पर ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अप और डाउन के लिहाज से इन ट्रेनों की संख्या 30 होगी। रेलवे ने सोमवार देर रात बताया कि इन ट्रेनों के लिए रात 9:15 बजे तक 30 हजार पीएनआर नंबर जनरेट हुए। इनके जरिए 54 हजार यात्रियों को रिजर्वेशन दिया गया।

रेलवे ने जारी किया यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन

रेलवे ने सोमवार को यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। यह मंगलवार से शुरू होने वाली 15 पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों पर लागू होगी। इसके मुताबिक, सफर के दौरान यात्रियों को ट्रेन में पानी और पैकेज्ड फूड खरीदने की अनुमति होगी। इतना ही नहीं यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा ताकि उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग की जा सके। यात्रियों को सफर के दौरान हर हाल में मास्क पहनना होगा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट हो गई क्रैश

पहली ट्रेन शाम 3:45 बजे बजे दिल्ली से बिलासपुर के लिए चलेगी। इसके बाद रात 8:40 बजे तक दिल्ली और अन्य शहरों से 15 जोड़ी ट्रेनें रवाना होंगी। भोपाल में चार ट्रेन रुकेंगी। कन्फर्म ई-टिकट होने पर ई-पास की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग बेरोकटोक स्टेशन जा सकेंगे। सोमवार शाम 4 बजे ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होनी थी, लेकिन 4 बजते ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप हो गई। शाम 6 बजे बुकिंग शुरू हो पाई। हावड़ा-दिल्ली ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 के टिकट 10 मिनट में बिक गए। इस रूट पर 13 मई का रिजर्वेशन भी 20 मिनट में फुल हो गया।

इन सभी रूटों पर चलाई जाएंगी ट्रेन

ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।

 

दिल्ली से कब चलेगी कहां-कहां रुकेगी

 

  • हावड़ा से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 5:05 बजे
  • असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली से हावड़ा 13 मई से रोज शाम 4:55 बजे
  • आसनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • राजेंद्र नगर से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 7:20 बजे पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली से राजेंद्र नगर 13 मई से रोज शाम 5:15 बजे पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली 14 मई से रोज रात 9:10 बजे
  • दीमापुर,लामडिंग जंक्शन, गुवाहाटी, कोकराझार, मोरिअनि, न्यू जलपाईगुड़ी,कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ 12 मई से रोज 4:45 बजे
  • दीमापुर,लामडिंग जंक्शन, गुवाहाटी, कोकराझार, मोरिअनि, न्यू जलपाईगुड़ी,कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली से जम्मू तवी 13 मई रात 9:10 बजे लुधियाना
  • जम्मू तवी से नई दिल्ली 14 मई रोज रात 8:10 बजे लुधियाना
  • बेंगलुरु से नई दिल्ली 12 मई से रोज रात 8:30 बजे
  • अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन,झांसी जंक्शन
  • नई दिल्ली से बेंगलुरु 14 मई से रोज रात 9:15 बजे
  • अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन,झांसी जंक्शन
  • तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली 15 मई से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शाम 7:45 बजे अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा
  • नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम 13 मई से मंगलवार, बुधवार और रविवार सुबह 11:25 बजे अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा
  • चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली 15 मई से शुक्रवार, रविवार सुबह 6:35 बजे विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा
  • नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल 13 मई से बुधवार, शुक्रवार शाम 4 बजे विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा
  • बिलासपुर से नई दिल्ली 14 मई से सोमवार, गुरुवार दोपहर 2:40 बजे रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी
  • नई दिल्ली से बिलासपुर 12 मई से मंगलवार, शनिवार शाम 4 बजे रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी
  • रांची से नई दिल्ली 14 मई से गुरुवार, रविवार शाम 5:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली से रांची 13 मई से बुधवार, शनिवार शाम 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 5:30 बजे सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा
  • नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल 13 मई से रोज शाम 4:55 बजे सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा
  • अहमदाबाद से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 06:20 बजे पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
  • नई दिल्ली से अहमदाबाद 13 मई रोज रात 8:25 बजे पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
  • अगरतला से नई दिल्ली 18 मई को शाम 7 बजे
  • बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन,बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • नई दिल्ली से अगरतला 20 मई को शाम 7:50 बजे
  • बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन,बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • भुवनेश्वर से नई दिल्ली 13 मई से रोज सुबह 10 बजे
  • बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली से भुवनेश्वर 13 मई से रोज शाम 5:05 मिनट बजे
  • बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली से मड़गांव 15 मई से शुक्रवार, शनिवार सुबह 11:25 मिनट रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन
  • मड़गांव से नई दिल्ली 17 मई से सोमवार, रविवार सुबह 10:30 मिनट रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन
  • सिकंदराबाद से नई दिल्ली 20 मई दोपहर 1:15 बजे नागपुर, भोपाल, झांसी
  • नई दिल्ली से सिकंदराबाद 17 मई शाम 4 बजे नागपुर, भोपाल, झांसी

 

रेलवे ने 5 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाया

रेलवे के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर आरडी बाजपेयी ने सोमवार शाम को बताया कि अभी तक देश से 450 श्रमिक ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें 5 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाया गया है। हमारा लक्ष्य हर दिन 100 ट्रेनें चलाने का है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में और स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। जिन लोगों को कोरोना लक्षण नहीं हैं और जिनके पास कंफर्म टिकट है। उन्हीं को यात्रा करने दी जा रही है।