पुलिस मुख्यालय पर मंडरा रहा कोविड का खतरा, पर सतर्क हैं DGP, सुनिए ….

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौर में पुलिस मुख्यालय पर भी खतरे की घंटी बजने लगी है। इस क्रम में राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सर्तकता और सजगता को लेकर बयान दिया है। डीजीपी ने कहा है कि बीएमपी जवान से जुड़े हर शख्स की पहचान की जा रही है। पहचान कर लिये जाने के बाद सबकी जांच की जाएगी।

परिसर हो रहा सैनिटाइज

डीजीपी ने आगे कहा कि इसके साथ हीं पूरे परिसर को सैनिटाइज भी लगातार किया जा रहा है। साथ हीं मुख्यालय में प्रवेश से पहले हर शख्स की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। लोगों का हौसला टूटे नहीं, इसके लिए उन्होंने कहा कि एक दो घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। घबराने की जरूरत नहीं है। इस लड़ाई में मजदूर भाईयों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सरकार भी काफी पैसे खर्च करके मजदूरों को राहत दे रही है।

रिपोर्ट : विक्रांत कुमार