कोटा से वापस आये करीब 750 स्टूडेंट्स, आने वाली अन्य ट्रेंनों की लिस्ट देखिए..

प्रवासी मजदूरों, बाहर फंसे छात्रों के वापस लाने के क्रम में राजस्थान के कोटा से करीब 750 स्टूडेंट्स दानापुर स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर छात्रों के लगेज हेतु पर्याप्त संख्या में ट्राली की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक विद्यार्थी को सैनिटाइज कर स्क्रीनिंग किया गया तथा फूड पैकेट्स दिया गया। सभी स्टूडेंट्स को सरकारी/ निजी वाहन के द्वारा उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।

डीएम ने किया सुविधाओं का मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी कुमार रवि स्टूडेंट्स के लिए सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था का लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा भी पुलिस अधिकारियों के साथ स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। यह ट्रेन बेगूसराय होते हुए कटिहार के लिए प्रस्थान की। ‌ इसके अतिरिक्त सुबह में राजधानी एक्सप्रेस से करीब 703 व्यक्ति दानापुर स्टेशन उतरे तथा सभी यात्रियों को सेनीटाइज कर, निबंधित कर, स्क्रीनिंग कर, सरकारी/ निजी वाहन के माध्यम से गंतव्य के लिए भेजा गया। पुनः कैमूर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लगभग 450 श्रमिक दानापुर स्टेशन पहुंचे जिन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर सरकारी वाहन के माध्यम से गंतव्य के लिए भेजा गया।

दानापुर आनेवाली ट्रेनों के संभावित समय

5.30 अपराह् बजे गुजरात से
6.30 अपराह्न मुंबई से
10.45 रात्रि में मुंबई से