बिहार में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 24 +ve मरीज आंकड़ा 932 पर पहुंचा

बिहार में एक बार फिर कोरोना बम फूट गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दूसरा अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें 24 केस मिले हैं। इसी के साथ हीं कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 932 पर पहुंच गयी है।

नये केस में पटना के राजाबाजर की एक महिला शामिल है। वहीं बेलछी में भी नया केस मिला है। बेलछी में 20 दिन का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है।वहीं मधुबनी में भी एक 18 साल का लड़का पॉजिटिव मिला है।