मजदूरों से ठसाठस भरे बस में जाकर मदन मोहन झा ने दी राहत, कहा व्यवस्था के नाम पर मजाक कर रही है सरकार

बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने पटना बायपास पर बिहार लौटे प्रवासी मज़दूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। बसों से लौट रहे मज़दूर भाईयों को पावरोटी, बिस्कुट, साबुन एवं पानी बांटा गया। बस उपर नीचे ठसाठस भरा हुआ था जिसपर कहीं कोई सोशल डिसटेंसिग का पालन नहीं हो रहा था। मज़दूर भूखे प्यासे थे। पर उन्हें घर पहुँचने की जल्दी थी। मज़दूर भाईयों के बीच जा कर डा. मदन मोहन झा बहुत दुखी एवं द्रवित हो गये।

मजदूरों के साथ मजाक कर रही है सरकार

मदन मोहन झा ने कहा कि व्यवस्था के नाम पर सरकार मज़दूरों के साथ मज़ाक़ कर रही है। एक तो उनके लाने की प्रकिया बहुत धीमी है, दूसरी ओर सुविधाये सिर्फ़ काग़ज़ पर दिख रहा है। अभी भी लाखों मज़दूर अपने घर वापस आनें के लिये छटपटाहट में हैं।यहाँ तक की कवराइंटीइन सेंटर में भी लोग नारकीय ज़िंदगी जानें के मजबूर हैं। डा. झा ने सरकार से माँग किया की सरकार प्रवासी मज़दूरों को शीघ्र वापस लायें, सिर्फ़ बयान से कुछ नहीं होगा। मज़दूरों के सुविधा और सोशल डिसटेंसिंग का ख़याल रखे। बसों में भेंट बकरी की तरह लोगों को ना ठूँसे।