नीतीश कुमार ने राज्यावासियों को ईद पर दी बधाई, कहा- घरों में रहकर ही मनाएं ईद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने राज्य के लोगों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है जहां विभिन्न धर्मो के लोगों के बीच परस्पर सम्मान अनुकरणीय है।

 घरों में रहकर ईद मनाने की अपील

उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मो को विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं देता हूँ। ईद भाईचारे, प्रेम, शांति और सांप्रदायिक सद्धभाव् का प्रतीक है। हम सभी को समाज, राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके साथ ही लोगों से सामाजिक मेल मिलाप से दूरी का पालन करते हुए घरों में रहकर ईद मनाने की अपील की।