पटना विश्वविद्यालय के नजदीक गिरा विशाल बरगद का पेड़, 300 सौ वर्ष पुराना था वृक्ष, बाल बाल बचे आसपास के लोग 

पटना विश्वविद्यालय के नजदीक अशोक राज पथ पर बीचों बीच स्थित  विशाल बरगद का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के गिरने से आस पास के लोग बाल बाल बच गए। अशोक राजपथ पर पूरब से पश्चिम की ओर आने वाले लेन में विशाल पेड़ गिरा, जिससे सड़क मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। वन विभाग के कर्मी और प्रशासन के लोग पेड़ हटाने में लगे हुए हैं।

मंदिर को हुआ थोड़ा नुकसान

मंदिर के पुजारी के मुताबिक यह पेड़ करीब 300 सौ वर्ष पुराना था। पुजारी का कहना है कि भगवान की कृपा है कि कई बार हादसा हुआ पर यहां किसी की जान माल की नुकशान नही हुई और आज बुद्धवार को भी अचानक इस बृक्ष के गिरने से कोई क्षति नही हुई हां मंदिर को थोड़ा नुकसान हुआ है, वहीं मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस यातायात को संभालने में लग गए और नगर निगम कर्मी गिरे हुए बृक्ष को हटाने में लग गई है।

रिपोर्ट- विक्रांत, पटना