पटना में जोरों पर चल रहा अतिक्रमण मुक्त अभियान, आज इन इलाकों में हुई कार्यवाई

पटना जिला प्रशासन द्वारा पटना नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न अंचलों तथा दानापुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर शोर से चल रहा है। यह अभियान गुरुवार को भी लगातार जारी रहा। इस क्रम में पटना नगर निगम के कंकड़बाग नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र में 5 स्थायी पुलिया हटाया गया।

इन क्षेत्रों को किया गया अतिक्रमण मुक्त

  • पाटलिपुत्र अंचल में कुर्जी नाला पुल के पास दो पक्का मकान एवं एक झोपड़ी भी तोड़ी गयी।
  • कंकड़बाग अंचल के मरचा मर्ची गांव मैं बादशाही पइन का चौड़ीकरण एवं दोनों और का अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
  • साथ ही पटना सिटी अंचल एवं अजीमाबाद अंचल अंतर्गत नालों पर से स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया।
  • दानापुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 12 मकान के अतिक्रमित दीवार को भी हटाया गया तथा मुबारकपुर ताराचक में नाला उड़ाही का कार्य किया गया।

हम आपको बता दें कि पटना नगर निगम एवं दानापुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नालो पर अतिक्रमित अस्थाई एवं स्थाई संरचना को सख्ती से हटाने हेतु छः टीम गठित है। प्रत्येक टीम में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।