
बीते दिनों राजधानी पटना के राजीव नगर में नेपाली लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला उफान ले रहा है। इस सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ महिला संगठन सड़क पर उतर आये हैं, और प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर के इनकम टैक्स चौराहे के पास संगठन के महिलाओं ने प्रदर्शन किया और दुष्कर्म के अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की। संगठन की संयोजक निवेदिता झा ने कहा कि इस तरह के अपराध से पूरा समाज शर्मसार होता है। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
You must be logged in to post a comment.