ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने राजेन्द्र नगर स्टेशन पर निकाला जागरूकता मार्च, 8 जून को पूरे देश मे मनाएगा काला दिवस

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के द्वारा आज अपने मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए राजेन्द्र नगर स्टेशन में जागरूकता मार्च निकाला गया।यूनियन के द्वारा मंहगाई भत्ता पर रोक लगाने,श्रम कानूनों में हो रहे बदलाव का विरोध किया गया। गौर तलब है कि केंद्र सरकार रेलवे का निजीकरण कर रही है और इसका लगातार विरोध हो रहे है।

सरकार की नीतियों के विरोध में जागरूक अभियान

यूनियन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने यह बताया कि सरकार की नीतियों के विरोध में रेल कर्मचारियों के बीच 1 से 6 जून तक जागरूक किया गया है और 8 जून को पूरे देश मे काला दिवस मनाया जाएगा।।