अपने 73 वें जन्मदिन पर लालू ने रिम्स में काटा केक, पूर्व CM राबड़ी देवी ने दी शुभकामना, कहा- आप स्वस्थ रहें

राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उनको बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है. इस कड़ी में बिहार से लेकर झारखंड तक कार्यकर्ता अपने अंदाज में लालू को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं अपने जन्मदिन पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने रिम्स में केक काटा।

प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे

लालू यादव के जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर शुभकामना दी है। लिखा है आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साज़िशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूँ ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है।