पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम : तेजस्वी ने निकाला साईकिल मार्च पर भूल गये सोशल डिस्टेंसिंग

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सारे राजनैतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी है, वहीं राजद लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर तेजस्वी ने आज साईकिल मार्च निकाला।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=02mGVmEFWRY[/embedyt]

तेजस्वी के साथ उनके भाई तेजप्रताप यादव भी मार्च साईकिल मार्च कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता साईकिल मार्च के जरिये सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मार्च से राबड़ी आवास से निकला है, जो डाकबंगला चौराहे तक जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है, वहीं भारत में डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। क्या भारत सरकार जनता के साथ ठीक काम कर रही है ? डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि का राजद कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों, किसानों, मजदूरों की बातें करते हैं, वहीं केन्द्र की सरकार पूंजीपतियों की बात कर रही है। इसलिए हम इसका सांकेतिक रूप से विरोध करते हैं।