LIVE UPDATE कानपुर मुठभेड़ : गैंगस्टर विकास दुबे के घर पर चला JCB, प्रोपर्टी अटैचमेंट की भी तैयारी

यूपी : कानुपर में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गयी 8 पुलिसकर्मी के एनकाउंटर मामले में विकास दुबे पर एक्शन तेज हो गया है। एक तरफ उसका तलाशी अभियान जारी है, वहीं उधर उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास को गिराने का फैसला लिया है। जिसके बाद कानपुर स्थित यह घर गिराया जा रहा है। घर गिराने के लिए विकास दुबे का ही जेसीबी इस्तेमाल किया जा रहा है। ये वही जेसीबी है जिससे पुलिस की टीम को रोका गया था। इसके अलावा प्रशासन, विकास दुबे की सारी पॉपर्टी को अटैच करने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन उसकी सभी संपत्तियों की जांच करेगा। साथ ही सभी बैंक अकाउंट्स भी सीज किए जाएंगे।

दुबे की पीछे 20 पुलिस टीमों की दबिश

इसके साथ ही विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके. विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है। लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने आजतक को बताया, ’विकास दुबे को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है।