पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने जेपी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीदों को नमन कर ‘बदलो बिहार यात्रा’ का किया आगाज

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुआई में बिहार में तीसरा मोर्चा का ऐलान किया गया है। बिहार को बदलने को लेकर यशवंत सिन्हा बिहार की यात्रा पर निकल चुके हैं बिहार में तीसरा मोर्चा बनाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राजधानी पटना के शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को नमन कर तीसरा मोर्चा ने अपनी चुनावी शंखनाद किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा चुनाव को लेकर बदलो बिहार यात्रा का आगाज किया. इस दौरान यशवंत सिन्हा के साथ नागमणि, अरूण कुमार, रेणू कुशवाहा समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे.

सरकार की नाकामियों को लेकर बदलो बिहार यात्रा

यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह यात्रा बिहार में मौजूदा सरकार की नाकामियों का खुलासा करने को लेकर आयोजित की गई है. इस यात्रा का यह पहला चरण है जो 10 दिनों तक चलेगा. पहले चरण में जहानाबाद गया सासाराम मोहनिया बक्सर छपरा गोपालगंज मोतिहारी मुजफ्फरपुर यशवंत सिन्हा लोगों के बीच मिलेंगे और सरकार के गलतियों की जानकारी लेंगे. यशवंत सिन्हा ने बताया कि यह यात्रा बिहार में बदलाव की बयार लेकर आएगी। साथ ही, जो सपना जे. पी. और लोहिया ने देखा था, उसे पटल पर लाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।