गैंगस्टर विकास दुबे का बेटा विदेश से लौटा, दादी से की मुलाकात

यूपी : कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसका बड़ा बेटा विदेश से वापस लखनउ लौट आया है। वह विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई रहा था। लखनउ लौटने के बाद उसने दादी से मुलाकात की।

गांव वालों को समझा रही है पुलिस

कानपुर के बिकरू गांव में पुलिसवालों ने गांव वालों को समझाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस लोगों को विश्वास दिलाने का प्रयास कर रही है कि विकास दुबे मारा गया है और अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है। लोगों के साथ पुलिस की मीटिंग चल रही है। लोगों ने बताया कि पुलिस उनकी बिल्कुल भी बात नहीं सुनती थी।

विकास की संपत्ति की जांच कर रही है ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विकास दुबे की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। ईडी ने उत्तर प्रदेश पुलिस से विकास दुबे की संपत्ति की सूची मांगी है। विकास दुबे के नाम पर लखनऊ में दो बड़े मकान हैं।