राजस्थान में सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत के आवास पर शाम 7ः30 बजे होगी मंत्रिमंडल की बैठक, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर शाम 7ः30 बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी और फिर इसके बाद रात आठ बजे मंत्रिपरिषद की बैठक की जाएगी और फिर इसके बाद रात आठ बजे मंत्रिपरिषद की बैठक की जाएगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात की।

उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट ने ट्वीट करके कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। उनकी जगह गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दुनिया की कोई ताकत गहलोत सरकार को बचा नहीं सकती-BJP

अशोक गहलोग मंत्रीमंडल से सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के इस फैसले के बाद भाजपा कि प्रतिक्रिया सामने आई है। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, ’ लोग इस सरकार से नाराज़ और निराश हैं और दुनिया की कोई ताकत इस सरकार को बचा नहीं सकती है। हमारी प्राथमिकता है कि यह सरकार गिर जाए। हम स्थिति की निगरानी रख रहे हैं और बाद हमारी रणनीति तय करेंगे।’