बिहार में कोरोना महामहारी की भयावह स्थिति से जनता काफी परेशान है. पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच में कोरोना वार्ड की स्थिति बद से बदतर हो गई है. इसके बावजूद भी सरकार इस ठोस पहल नहीं कर रही है. वहीं इसको लेकर विपक्षी पार्टियों के साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है. रांची स्थित रिम्स में इलाज करा रहे लालू प्रसाद ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है.
‘कबाड़ हो गया डबल इंजन’
लालू यादव ने ट्वीट कर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है. लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि डबल इंजन की सरकार में ईंधन नहीं बचा। दोनों इंजन कबाड़ हो गया है। इनके कबाड़ के जुगाड़ से बिहारी त्राहिमाम है। जल्दी हटाओ इन्हें बिहार से…
डबल इंजन की सरकार में ईंधन नहीं बचा। दोनों इंजन कबाड़ हो गया है। इनके कबाड़ के जुगाड़ से बिहारी त्राहिमाम है। जल्दी हटाओ इन्हें बिहार से
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 24, 2020
















You must be logged in to post a comment.