राहुल गांधी ने देश की जनता से की अपील, कहा- ‘आइए एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाएं’

कांग्रेसे के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड़ सांसद राहुल गांधी ने देश की जनता से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ’आइए एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाएं।’ अपने ट्वीट में उन्होंने स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी हैशटैग का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो साझा किया है।

राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षडयंत्र साफ

स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी में राहुल गांधी ने राजस्थान घटनाक्रम पर ध्यान केंद्रीत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि धनबल के दम वहां कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। दो दिन पहले राजस्थान मामले पर ट्वीट करते हुए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए थे।

राहुल गांधी ने लिखा, ’देश में संविधान और कानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षडयंत्र साफ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है। राज्यपाल महोदय को विधानसभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।’