बाढ़ से घिरी थी गर्भवती महिला, प्रसव पीड़ा हुआ तो रेस्क्यू करने पहुंची NDRF टीम, अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने नाव पर बच्चे का दिया जन्म

बाढ़ की विभीषका से इन दिनों उत्तर बिहार जूझ रहा है। गांव-गांव के गांव डूब गये हैं। एनडीआरएफ की टीम लोगों को की रेस्क्यू और मदद करने में जुटी है। इस बीच पूर्वी चंपारण से एनडीआरफ के द्वारा एक गर्भवती महिला के रेस्क्यू की सराहनीय तस्वीर सामने आयी है।

नाव पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

दरअसल एक गर्भवती महिला बाढ़ से घिरी हुई थी। अचानक प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। ग्रामीणों और परिवार वालों ने किसी तरह इसकी जानकारी एनडीआरएफ टीम को दी। जिसके बाद आनन-फानन में एनडीआरएफ की टीम मौके से गर्भवती महिला को रेस्क्यू किया और नाव से उसे अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन बीच रास्ते में नाव पर हीं महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

पूरा मामला बंजरिया प्रखंड के गोबरी गांव का है। इस गांव के निवासी मुनिलाल महतो की पत्नी रीमा देवी गर्भवती थी। बाढ़ से उनका गांव डूब चुका था। आने-जाने का रास्ता बंद हो गया था। इस बीच उन्हें प्रसव पीड़ा हुआ। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान नाव पर महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। नवजात और उसकी मां सलामत हैं।