BJP का RJD पर हमला , कहा- लालू राबड़ी शासन काल के इतिहास को बताने से क्यों घबरा रहे हैं तेजस्वी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा है कि लालू राबड़ी शासनकाल के इतिहास को बिहार के नौजवानों को बताने से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्यों घबरा रहे हैं ?क्यों बिहार के नौजवानों को यह नहीं बताना चाहते हैं कि विकास के नाम पर बिहार का लालू राबड़ी शासनकाल में विनाश किया गया?

राजद के कार्यकाल में भूरा बाल साफ करो का नारा

श्री सिंह ने कहा जातीय दंगे, भूरा बाल साफ करो, व्यापारियों को हाफ करो और डॉक्टरों को साफ करो, लाठी घुमावन तेल पियावनरैली, अपहरण, बलात्कार, लूट-डकैती, रंगदारी टैक्स, चरवाहा विद्यालय, खेत सड़क समतलीकरण, प्रमुख विकसित उद्योग के बिहार में आपके माता-पिता के शासनकाल में, जब बिहार में में बाढ़ आती थी तो आपके पिताजी कहते थे कि मछली मारने का ट्रेनिंग चलेगा उसमें राजद शासनकाल की यह पहचान थी।

श्री सिंह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी से कहा की हिम्मत है तो बिहार के जनता और नौजवानों को अपने माता-पिता के मुख्यमंत्री रहते उनके शासन काल के पांच प्रमुख बिहार के विकास के लिए किए गए प्रमुख कामों को बताएं और बिहार में कितने अस्पतालों को खुलवाएं, और कितने विश्वविद्यालय शिक्षा के लिए बनवाएं।

“बताइएगा कम समय में कैसे अरबपति बनते हैं”

हां राजद के राजकुमार जी आप एक चीज और भी बताइएगा कम समय में कैसे अरबपति बनते हैं,
यह आप बहुत अच्छी तरीका से बिना बिजनेस के अरबपति कैसे बना जाता है आप जरूर बता दें, इसका प्रत्यक्ष आपको अनुभव है।आपके पिताजी चुनाव में जो जीन निकालते थे वो नहीं बताइएगा।