‘सुशांत आत्महत्या केस की CBI जांच हो’ मांग की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस की सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उनका काम करने दीजिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट जाएं।

बिहार पुलिस कर रही जांच पड़ताल

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब बिहार पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बिहार पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए मुंबई पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए है। वहीं सुशांत की बहन मीतू सिंह और उनके दोस्त कृष्णा शेट्टी का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। सुशांत के फैंस और कई सितारे इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं सुशांत सिह की बहन मीतू सिंह और उसके दोस्त महेश कृष्णा का भी स्टेटमेंट बिहार पुलिस ने दर्ज किया है। उनकी बहन ने कहा कि रिया ने सुशांत को भूतों की कहानियां सुनाकर अपने वश में कर लिया था। और घर बदलवा दिया था।
इन बयानों और पहले से एकत्र किये गये तथ्यों के आधार पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।