सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका -2 में वृक्ष को रक्षासूत्र बांधा

देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका -2 में वृक्ष को रक्षासूत्र बांधा और प्रदेश में अमन और शांति की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्मंत्री सुशील कुमार मोदी समेत कई मंत्री और अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि जो हुआ वो ठीक नहीं है। इससे पहले रविवार को भी बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था।