बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर, गोपालगंज दौरे पर तेजप्रताप यादव, स्थानीय लोगों का जाना हालचाल

बिहार के करीब 10 जिले इन दिनों बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। वहीं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव गोपालगंज दौरे पर निकले हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनका हालचाल जाना। वहीं बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कई जिलों के लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं लेकिन कोई देखने-सुनने वाला नहीं है। सरकार की नीतियां हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

वहीं उन्होंने नीतीश सरकार के 15 साल के शासनकाल का भी जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार वासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। लोगों के समक्ष कई समस्याएं हैं, लेकिन सरकार के लोग बंगला में आराम फरमा रहे हैं।