राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12.44 बजे है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया गया है. राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी ने संभाल ली है. सुरक्षा के लिहाज से सेक्यूरिटी कोड से एंट्री का प्रबंध किया गया है.
दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. अब से कुछ देर में अयोध्या पहुंच पीएम मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे.
PM @narendramodi leaves for Ayodhya. pic.twitter.com/gIPyz7HCJJ
— PMO India (@PMOIndia) August 5, 2020
















You must be logged in to post a comment.