आज राम मंदिर के लिए भूमि पूजन, भूमि पूजन से पहले राममय हुई अयोध्या, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचेंगे PM मोदी

492 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा आज खत्म हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है। राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख भागवत समेत कई विशिष्ट हस्तियां इसकी साक्षी बनेंगी। पीएम मोदी आज साढ़े नौ बजे दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होंगे।

राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाके को रेड जोन घोषित

राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12.44 बजे है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया गया है. राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी ने संभाल ली है. सुरक्षा के लिहाज से सेक्यूरिटी कोड से एंट्री का प्रबंध किया गया है।

9:35 AM: दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होंगे.

•    10:35 AM: लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
•    10:40 AM: हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना.  
•    11:30 AM: अयोध्या के साकेत कॉलेज हेलिपेड पर आगमन.  
•    11:40 AM: हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन
•    12:00 PM: राम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन   
•    12:15 PM: राम मंदिर प्रांगण में पौधारोपण  
•    12:30 PM: भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू  
•    12:40 PM: राम मंदिर का शिलान्यास  
•    1:10 PM: राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक  
•    2:05 PM: साकेत हेलिपेड के लिए रवाना  
•    2:20 PM: लखनऊ के लिए रवाना.