गुजरात के अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग, आठ की मौत, 40 मरीजों को सकुशल बचााया गया

अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से गुरुवार को आठ मरीजों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई।उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार यहां 50 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अस्पताल प्रशासन पर दमकल कर्मियों को देर से बुलाने का आरोप है।

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया

वहीं घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना हैं। आशा करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी और मेयर बिजल पटेल से स्थिति के बारे में बात की। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।’

&