बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. जहां एक ओर सत्ता पक्ष ने विपक्ष को लालू प्रसाद के 15 सालों के कार्यकाल में हुए जंगलराज और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साध रहे हैं वहीं राजद ने नीतीश कुमार भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया। वहीं गोपालगंज में महासेतु पुल के सीएम नीतीश के उद्घाटन से पहले अप्रोच रोड के टूटने पर इस बार राजद सुप्रीमो ने बड़ा तंज कसा है।
लालू ने ट्विटर पर एक कार्टून शेयर किया
राजद सुप्रीमो ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर करारा तंज कसा है. लालू यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून शेयर किया है. इस कार्टून में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को दिखाया गया है और लिखा गया है कि कस के पकड़ के रखिएगा फीता तब तब हम इसका भी इल्जाम लालू जी पर लगाने का इंतजाम करते हैं. इसके साथ ही लालू यादव ने लिखा है कि छप्पर पर फूंस नहीं, ड्योढ़ी पर नाच.
छप्पर पर फूंस नहीं, ड्योढ़ी पर नाच pic.twitter.com/J1y692jhwe
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 14, 2020
















You must be logged in to post a comment.