आगामी विधानसभा चुनाव के निष्पक्ष आयोजन के लिए पटना डीएम ने 22 कोषांगों का किया गठन, कोषांग के सभी अधिकारियों को ससमय कार्यों के निष्पादन का निर्देश

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के स्वच्छ निष्पक्ष सहभागितापूर्ण सफल आयोजन सुनिश्चित कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने 22 कोषांगों का गठन कर वरीय नोडल पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी सहित कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी कोषांग को कार्य एवं दायित्व आवंटित करते हुए ससमय कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया गया है।

सहयोग के लिए कई अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

कार्मिक कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में स्थापना उप समाहर्ता को रखा गया है तथा उनके सहयोग के लिए कई अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कार्मिक कोषांग का कार्य चुनाव के लिए कार्मिकों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना पापा सभी विभागों से कर्मियों की सूची प्राप्त कर डेटाबेस तैयार करना जिसके आधार पर माइक्रो ऑब्जर्वर ,पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, मतदान पर्यवेक्षक ,मतगणना सहायक आदि की नियुक्ति पत्र निर्गत करना तथा तामिला कराना है।

ईवीएम एवं वीवीपैट कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता सामान्य विनायक मिश्र तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता कुमारिल सत्यानंद हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य है ईवीएम वीवीपैट की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना, सही भंडारण एवं सुरक्षित रखने की व्यवस्था करना है।

मताधिकार के प्रयोग करने हेतु जागरुक करना

स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त रिची पांडे तथा मॉडल पदाधिकारी के रूप में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य जिला स्तरीय स्वीप प्लान तैयार करना ,मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्यापक जन जागरूकता के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने हेतु जागरुक एवं प्रेरित करना है। साथ ही मतदान की प्रक्रिया के तहत ईवीएम, वीवीपैट ,नोटा सहित कई अन्य उपयोगी विषयों के बारे में वोटर को जागरूक करना है।

पीडब्ल्यूडी कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पीडब्ल्यूडी कोषांग के द्वारा जिला स्तरीय पीडब्ल्यूडी कार्य योजना तैयार करना है। पीडब्ल्यूडी निर्वाचको के लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था, जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य उपयोगी विषयों के बारे में सुविधा प्रदान करना तथा जागरुक एवं प्रेरित करना है।

वाहन कोषांग के वरीय नोडल अधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता राजस्व तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी तैनात हैं। निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना, वाहनों का अधिग्रहण करना, पंजी का संधारण करना है।

प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता आपदा तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में नगर दंडाधिकारी पटना है इनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण कार्य का मूल कार्य जिला प्रशिक्षण कार्य योजना तैयार करना तथा चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त होने वाले सभी कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण देना है।

सामग्री कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता आपूर्ति तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता मोहम्मद इजतवा हुसैन है तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की तैनाती की गई है। सामग्री कोषांग का मुख्य कार्य चुनाव कार्य के लिए सामग्री की सूची तैयार करना तथा उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।इसके लिए विधानसभा वार मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्री का पैकेट तैयार करना तथा मतदान कर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराना है।

आचार संहिता के निर्देशों का अनुपालन कराना

आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में नगर दंडाधिकारी पटना हैं तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का अनुपालन कराना।

व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता राजस्व तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में राज्य कर संयुक्त आयुक्त है इनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का मुख्य कार्य व्यय लेखा पंजी संधारण हेतु प्रपत्रों का संकलन कर जांच कार्य योजना तैयार करना तथा उम्मीदवारों के व्यय लेखा पंजी के संधारण हेतु आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देना है।

प्रेक्षक एवं प्रोटोकॉल कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता मोहम्मद इश्तियाक अजमल है। कई अन्य अधिकारी एवं कार्य इस कार्य में लगाए गए हैं। इस कोषांग का कार्य प्रेक्षक के आगमन पर उनके आवासन एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था करना तथा संपर्क पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना है।

अर्धसैनिक बलों की आवश्यकता का आकलन करना

विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी विशेष कार्य पदाधिकारी पटना है। इनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी की तैनाती की गई है। इसका कार्य मतदान हेतु विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति करना तथा अर्धसैनिक बलों की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना है।

मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी है। इनके सहयोग के लिए अन्य अधिकारी व कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस कोषांग का कार्य निर्वाचन संबंधी सूचनाएं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी करना तथा राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु मुद्रित पंपलेट पोस्टर बैनर एवं अन्य साधन पर सतत निगरानी रखना है।

  • कंप्यूटराइजेशन /आई टी /प्रतिवेदन कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम तथा नोडल पदाधिकारी डायरेक्टर डीआरडीए हैं।
  • एस एम एस मॉनिटरिंग एवं जिला संचार योजना कोषांग केवरिया नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी हैं।
  • जिला संपर्क केंद्र /हेल्पलाइन /नियंत्रण कक्ष/ शिकायत एवं समाधान कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम तथा नोडल पदाधिकारी डायरेक्टर डीआरडीए हैं।
  • पोस्टल बैलट पेपर कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी है।
  • बज्रगृह एवं मतगणना कोषांग केवरिया नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता सामान्य तथा नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता कुमारिल सत्यानंद है।
  • सीपीएफ कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी विशेष कार्य पदाधिकारी हैं।
  • कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में नजारत उपसमाहर्ता हैं।
  • जिला निर्वाचन कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी है।
  • माइक्रो प्रेक्षक /वेबकास्टिंग /सीसीटीवी/ वीडियोग्राफी कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी हैं।
  • ए एम एफ(Assured minimum facility)कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी हैं।