विधानसभा चुनाव में इस बार ताल ठोकेगी भारतीय जनतांत्रिक जनता दल, पार्टी का क्या होगा एजेंडा ?

भारतीय जनतांत्रिक जनता दल भी आगामी विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल सुभान ने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में 100 से अधिक सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं। अब्दुल सुभान ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण एवं बाढ़ की विभीषिका से लोगों को बचाने में नीतीश सरकार पूरी तरह अक्षम साबित हुई है। विगत 15 वर्षों में  शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। सरकारी अस्पतालों से लोगों का भरोसा उठ गया है। रोजगार के अभाव में बिहार की श्रम शक्ति अन्य प्रदेशों में पलायन करने को विवश है। इन डेढ़ दशकों में किसानों की बदहाली और अधिक बढ़ी है। लॉकडाउन के कारण बिहार में गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और अधिक बढ़ गयी है।

दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

पार्टी अध्यक्ष की उपस्थिति में आज दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने मौलाना मुख्तार अली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शमा सुभान को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी, मोहम्मद शहर यार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, ज़ीशान अली अज़ीमाबादी को बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं नीति कुमारी को महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”, इस मूलमंत्र के साथ पार्टी चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का नारा तो जरुर दिया, लेकिन जनता को गुमराह कर सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। लेकिन जनता अब जग गयी है और पूरे बिहार में परिवर्तन की लहर जोरो पर है.

हर वर्ग को राजनैतिक हक दिलाना पार्टी की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल सुभान ने कहा कि समाज के हर वर्ग को राजनैतिक हक दिलाने एवं सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए  भारतीय जनतांत्रिक जनता दल दृढ़संकल्पित है जो आबादी के अनुरूप सभी समुदाय के लोगों को सदन तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त करेगीद्य तभी समतामूलक समाज, सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, न्याय के साथ विकास जैसे तरह-तरह के गढ़े गये चुनावी नारों को हकीकत की धरातल नसीब होगीद्य  उन्होंने कहा कि एक बार फिर बिहार की सम्पूर्ण जनता स्वार्थ और सत्ता की राजनीति करनेवाले नेताओं के खिलाफ गोलबंद हैद्य इस वर्ष होनेवाले बिहार विधानसभा के चुनाव में जनता की अनदेखी करनेवाले नेताओं को करारा जबाब मिलेगा