राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने क्यों किया हंगामा ? तेजस्वी के सामने क्यों लगाये मुर्दाबाद के नारे, पढ़िये रिपोर्ट…

बिहार में चुनाव को देखते हुए राजनीतिक उठापक जारी है। राष्ट्रीय जनता दल में रामा सिंह के आगमन को लेकर घमासान मचा हुआ है। उनकी एंट्री को लेकर रघुवंश प्रसाद काफी नाराज चल रहे हैं। साथ हीं उनके खिलाफ तेजप्रताप यादव और रामा सिंह के द्वारा दिया गया बयान से पार्टी के कार्यकर्ता भी काफी नाराज हैं। इस बीच रधुवंश के समर्थकों ने राबड़ी देवी के आवास के सामने जाकर रामा सिंह का जम कर विरोध किया। उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव के सामने ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

तेजस्वी के सामने लगाये मुर्दाबाद के नारे

चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। बुधवार की रात राबड़ी देवी के आवास के बाहर पहुंचे महनार विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी कार्यकर्ताओं ने रामा सिंह के विरोध में नारे लगाने लगे। हंगामा शांत करने जब तेजस्‍वी यादव खुद बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने उनके सामने भी रामा सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। तेजस्‍वी ने कार्यकर्ताओं को समझाया। उन्‍हें बताया कि वे रामा सिंह को पार्टी में लाने के समर्थन में नहीं हैं। इसके बाद मामला शांत हुआ।