बिहार में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले मात्र 1369 पॉजिटिव केस

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1369 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147658 हो गई है।

देशभर में कोरोना का क्या हाल ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8.00 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में 90,802 नए मामले आने के बाद बढ़कर इसके 42,04,614 हो गई है। साथ ही संक्रमण से 24 घंटों में 1065 लोगों की मौत के नए मामले आने के बाद देश में अब तक 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है, देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामने आए मामलों में 8,82,542 सक्रिय हैं। जबकि 32,50,430 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं।