भारत ने चीन को मनवाया अपना लोहा, चीन को हरा UN का ECOSOC चुनाव जीता भारत

संयुक्त राष्ट्र में एक अहम चुनाव जीतकर भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपना दम दिखा दिया है। दरअसल महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए यूएन के प्रमुख वैश्विक निकाय यूएन कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वोमेन आयोग के सदस्य के रूप में भारत को चुना गया है।

चीन को हराकर जीता खिताब

बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत ने चीन को हराकर प्रतिष्ठित निकाय में सीट जीती ! चुनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने बयान जारी कर कहा कि “भारत  UNCSW का सदस्य चुना। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य देेशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।”

कौन-कौन लड़ा था चुनाव?

बता दें कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने इस संगठन के लिए चुनाव लड़ा था। भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के बीच मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन आधे रास्ते को भी पार नहीं कर सका। इस वर्ष प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन (1995) की 25 वीं वर्षगांठ है। भारत चार साल, 2021 से 2025 तक महिलाओं के इस आयोग पर यूनाइटेड नेशन के कमीशन का सदस्य रहेगा।