बिहार NDA ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, सभी सहयोगी दलों के नेता रहे मौजूद, बोले फड़णवीस- भारी बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार एनडीए ने संयुक्त रूप से अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया। इस कार्यक्रम में बीजेपी-जेडीयू और अन्य 2 सहयोगी दल के नेताओं ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़नवीस,रविशंकर प्रसाद,जेडीयू की तरफ से संजय झा एनं अन्य नेता मौजूद रहे।

विकास के मुद्दे पर वोट की अपील

जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि इस प्रदेश में हमेशा से जाति के नाम पर वोट मांगा गया, लेकिन नीतीश कुमार ने इसे बदला है। अब विकास के मुद्दे पर वोट की अपील की जाती है।

क्या अपहरण-लूट हत्या की बात को भूला जा सकता है

वहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम तो अपना काम गिना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जो लोग हैं वो अपने बैनर-पोस्टर पर लालू-राबड़ी की तस्वीर नहीं लगा रहे। लेकिन तस्वीर छुपाने से बिहार के लोग वो दिन भूल सकते हैं क्या…क्या अपहरण-लूट हत्या की बात को भूला जा सकता है?

नीतीश कुमार एक बार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

इस मौके पर नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार जी के विकास कार्यो से जनता वोट देगी. वहीं जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि राजद अपने 15 साल के शासन पर बात करने से भी भाग रहा है, लेकिन राजद से उनके 15 साल के शासन पर सवाल तो पूछा ही जाएगा. नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार जो कमिटमेंट करती है वो पूरा करती है.