मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार जीता IPL 2020 का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स का टूटा सपना

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2020 का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही मुंबई ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया. मुंबई ने दिल्ली के लक्ष्य को 18 ओवर और 4 गेंदों में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली की ओर से नॉर्टजे ने दो विकेट चटकाये. जबकि रबादा और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिये. इसके साथ ही रबादा ने 30 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा जमाया

जीत में कप्तान रोहित शर्मा की बड़ी भूमिका

मुंबई की खिताबी जीत में कप्तान रोहित शर्मा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 68 रन बनाये. रोहित के अलावा इशान किशन नाबाद 33 रन बनाये. इशान ने 19 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और 3 चौका जमाया. दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीए 2020 का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही मुंबई ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया.