बिहार में नीतीश कुमार बनेंगे सातवीं बार मुख्यमंत्री, जानिए कब-कब बने नीतीश कुमार बिहार के सीएम

nitish kumar

बिहार विधानसभा चुनाव में  एनडीए ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है। अब नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे। नीतीश कुमार बिहार के 37वें मुख्यमंत्री रूप में शपथ लेंगे। भाजपा को 74 और जदयू को 43 सीटों पर जीत मिली है।

नीतीश कुमार कब कब बने बिहार के सीएम…

  • बिहार में नीतीश कुमार सातवीं बार सीएम की शपथ लेंगे।
  •  नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न होने के कारण सात दिन बाद उनकी सरकार गिर गई थी।
  • नीतीश ने 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली।
  • 26 नवंबर 2010 को तीसरी बार वह बिहार के सीएम बने।
  • 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
  • राजद के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने।
  • राजद से रिश्ता तोड़ने के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद 27 जुलाई 2017 को छठी बार मुख्यमंत्री बने।

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नीतीश कुमार को लालू यादव के बेटे तेजस्वी से कड़ी टक्कर मिली। महागठबंधन को 110 सीटों से ही संतोष करना पड़ा और वह सत्ता से 12 सीट दूर रह गई. अब विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश के नाम पर मुहर लगेगी जिसके बाद उनका शपथग्रहण होगा।